ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 31 मई 2025: पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जहां कुल 6 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से एक दम्पति को आपसी सहमति के बाद विदा किया गया, जो कि परिवार परामर्श केंद्र की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
थाना कांट क्षेत्र से आए इस दम्पति की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन हाल के समय में उनके बीच पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो गए थे। मामला बिगड़ने की स्थिति में पहुंच चुका था, किंतु परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई गई। समझाइश के बाद दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और विवाद खत्म कर लिया।
इस अवसर पर मौजूद अधिकारीगण:
परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल न केवल पारिवारिक संबंधों को बचाने में सहायक है, बल्कि समाज में आपसी समझ और सौहार्द का संदेश भी देती है। पुलिस विभाग की इस मानवीय पहल को जनसामान्य में सराहना मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments