स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 20 जून 2025। जनपद शाहजहांपुर की कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 7 घंटे 13 मिनट में दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 रवीन्द्रनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ यह सफलता हासिल की। आज दिनांक 20 जून 2025 को समय 00:13 बजे श्री सुनील गुप्ता निवासी ग्राम मिश्रीपुर, थाना रामचंद्र मिशन ने अपनी HF डीलक्स मोटरसाइकिल (UP27 V 6488) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल 7 घंटे 13 मिनट में ही मुखबिर की सूचना पर डैम रोड गर्रा पुल हाईवे से करीब 100 मीटर दूर गोशाला रोड से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं –
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 27 फरवरी 2025 को इंडियन बैंक बरेली मोड़ के पास से एक अन्य HF डीलक्स बाइक (UP27AS2357) चोरी कर 10,000 रुपये में एक राहगीर को बेच दी थी, जिसकी शेष राशि ₹1,550 उनके पास अभी भी मौजूद है। इस घटना के संदर्भ में मुकदमा संख्या 103/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना कोतवाली में पहले से पंजीकृत है।
बरामदगी और नए तथ्य सामने आने पर मुकदमा संख्या 275/25 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
बरामद सामान:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है और जनता में सुरक्षा की भावना को बल मिला है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments