ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला, जब दो अलग-अलग स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों को धन्यवाद दिया।
पहला भंडारा ग्राम बेलवा कठिन्गरा में आयोजित किया गया, जहां बसंत रावत, सुनील रावत, सुशील रावत, अमित रावत, अनिल रावत और पप्पू रावत द्वारा भव्य रूप से आयोजन किया गया। आयोजन में आस-पास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं दूसरा भंडारा यादव मार्केट, हरदोइया मोड़, मोहान रोड स्थित स्थान पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में दिनेश यादव, उमेश यादव, सतीश यादव, मनीष यादव और उत्तम यादव की अहम भूमिका रही। श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी और पूरे आयोजन में सेवा व श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली।
दोनों आयोजनों में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजकों का आभार प्रकट किया। भंडारे के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments