स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति (वर्ष 2024-25) की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सभापति विपिन कुमार डेविड ने की। बैठक में समिति के सदस्य अरुण पाठक एवं गणेश चंद्र, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, संयुक्त सचिव अजीत कुमार वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई और निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए:
माननीय सभापति ने दो टूक कहा कि अधिकारी जनता को ही सर्वोपरि मानें और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय तंत्र का उत्तरदायित्व केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प होना चाहिए।
यह बैठक रिलायंस गेस्ट हाउस, शाहजहांपुर में सम्पन्न हुई और इसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रजनीश कुमार मिश्रा समेत अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
— जिला सूचना कार्यालय, शाहजहांपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments