स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिले में स्थित प्रमुख शिवालयों में भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सदर बाजार एवं थाना बण्डा क्षेत्र के मंदिर परिसरों का निरीक्षण एवं पूजा-अर्चना की गई।
निरीक्षण के दौरान धार्मिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, CCTV कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकासी मार्गों की निगरानी, तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल रहे।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धापूर्वक गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की कामना की गई।
जनपद पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अनुशासन, संयम व सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या हेतु तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments