स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त फईम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 24 जुलाई 2025 को मेजबान तिराहे के पास से सुबह करीब 11 बजे की गई।
थाना रोजा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 268/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह इस प्रकरण में फरार चल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
इससे पहले इसी मुकदमे में नामजद जुनैद पुत्र मकसूद को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी मुजम्मिल पुत्र मनव्वर बेग की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अपराधी का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना रोजा पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments