संवाददाता: लखनऊ
मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नबीपनाह, ऊँचा खेड़ा गांव में आजाद समाज पार्टी द्वारा मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी एकता, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की अगुवाई आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी के दिशा-निर्देशन में की गई। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने मिलकर एकजुटता का संदेश दिया और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भारी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments