संवाददाता: शरद बाजपेई, सीतापुर
सीतापुर। वरिष्ठ स्वयंसेवक भगवती प्रसाद सिंहल का कल देर रात लंबी बीमारी के चलते सहारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
भगवती प्रसाद सिंहल का शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने न सिर्फ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम किया, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। राजनीति में भी उनकी एक अलग पहचान थी।
वे समाजसेवा के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनके निधन पर स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोग उन्हें एक ईमानदार, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में याद कर रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments