ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश
स्थान: लखनऊ
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जनपद उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र स्थित हमीरपुर गांव निवासी धर्मपाल (46) और उनके बेटे गोविंद (26) के रूप में हुई है। धर्मपाल की पत्नी बीते कुछ दिनों से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थीं, जिन्हें देखने के लिए वह अपने बेटे के साथ बाइक से लखनऊ आए थे।
चश्मदीदों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जब वे लखनऊ से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी मनीष सिंह ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
इस हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के गांव माखी पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ पिता और पुत्र की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजनों की हालत देख हर आंख नम हो गई।
गांववालों का कहना है कि धर्मपाल और गोविंद बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
▶️ विशेष बिंदु:
(ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments