शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर 2025
नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा सम्पत्ति कर पर दी जा रही 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए करदाताओं की भारी भीड़ नगर निगम कार्यालय पहुँची।
आज 12 लाख रुपये से अधिक की राशि कर विभाग में जमा की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि 30 सितम्बर 2025 छूट का अंतिम दिन है। इसको देखते हुए सम्पत्ति करदाताओं की सम्पत्ति का अपडेशन तत्काल किया जा रहा है ताकि किसी को समस्या न हो।
नागरिकों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
1 अक्टूबर से करदाताओं को सम्पत्ति कर पर 5 प्रतिशत छूट उपलब्ध होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments