शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर।
सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत “विकसित भारत 2047” थीम पर आधारित आत्मनिर्भर, विकसित और डिजिटल भारत की संकल्पना को केंद्र में रखते हुए जनपद स्तरीय चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई—
ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में 44, सीनियर वर्ग में 30 और सामान्य वर्ग में 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के संचालन में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और सीनियर वर्ग हेतु नोडल उच्च शिक्षा अधिकारी/प्राचार्य राजकुमार का मार्गदर्शन रहा। निर्णायक मंडल में मखफी फातिमा, मो. कमर, माधवी मिश्रा, सुमन पाठक, संजय मिश्रा और विशाल चन्द्र शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती हैं और “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संजय कुमार मौर्य, महेन्द्र कुमार, प्रेम शंकर सक्सेना, राजन प्रजापति (जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा), रजनीश कुमार, धर्मपाल और सर्वेश कुमार सहित कई अधिकारियों व शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
0 Comments