शाहजाहाँपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना जैतीपुर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक तस्कर को 550 ग्राम अफीम, नकदी और वाहन सहित गिरफ्तार किया।
अभियुक्त ने बताया कि यह माल उसने इसरार खान (निवासी लाईखेडा, थाना कटरा, शाहजहाँपुर) से लिया था और इसे एक व्यक्ति को नदी के पुल पर देने जा रहा था। उसने स्वीकार किया कि इस काम में ओमप्रकाश (निवासी नगरिया विक्रम, थाना फरीदपुर, बरेली) भी शामिल है। आरोपी कम दाम पर अफीम खरीदकर अधिक दाम पर बेचकर कमाई करता था।
थाना जैतीपुर पर मु0अ0सं0-217/2025, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख़्ती से जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments