उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस विभाग लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज 28 सितम्बर 2025 को थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कुमारी अवंतिका मिश्रा, पुत्री श्री मंगल दत्त मिश्रा, निवासी ग्राम व थाना सिधौली, कक्षा 11 की छात्रा, को एक दिवसीय थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
थाना प्रभारी सिधौली ने कहा –
“मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाकर न केवल उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाता है, बल्कि उनके मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना भी मजबूत होती है। पुलिस सदैव महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।”
इस आयोजन से कुमारी अवंतिका मिश्रा को पुलिस कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिला। कार्यक्रम ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं में यह संदेश दिया कि पुलिस उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति गंभीर है तथा मिशन शक्ति उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments