उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज 28 सितम्बर 2025 को थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत काकोरी शहीद इण्टर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी मालती, पुत्री स्व. श्री राममूर्ति, निवासी नौगवा थाना खुटार शाहजहाँपुर को एक दिवस की थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक जागृति आर्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, महिला कांस्टेबल ज्योति व प्रेमला सहित थाना खुटार के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल शाहजहाँपुर पुलिस की बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments