✍️ स्टेट ब्यूरो हेड – योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगमों में अवस्थापना संबंधी कार्यों की धनराशि के उपयोग को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध धनराशि का समय से और सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ हो और उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। अन्यथा की स्थिति में महापौरों के अधिकारों पर पुनर्विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि जिन नगर निगमों पर ईईएसएल (EESL) का बकाया है, उसका तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
सरकार का मानना है कि इन कदमों से शहरी विकास परियोजनाओं की गति तेज होगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments