✍️ स्टेट ब्यूरो हेड – योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो मैराथन – NAMO YUVA RUN’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम ने युवाओं से नशामुक्त भारत के संकल्प की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में ऊर्जा लगाएंगे तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। साथ ही उन्होंने जीवन में अनुशासन और फिटनेस को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में युवा दौड़ में शामिल हुए और ‘फिट इंडिया–नशामुक्त भारत’ का संदेश दिया। दौड़ के दौरान युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments