पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
19 सितंबर 2025 को वादी द्वारा थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मु0अ0स0 558/2025 धारा 325 बी.एन.एस. एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अखिलेश पुत्र दुलारे, निवासी ग्राम वसुलिया, थाना रोजा, ने एक छुट्टा गाय को लोहे की रॉड से क्रूरतापूर्वक पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
थाना सदर बाजार पुलिस की इस कार्रवाई की जनपदभर में सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments