शाहजहाँपुर। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान 2025 के तहत नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 सितम्बर 2025 को दो प्रमुख कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
फत्तेपुर रेती क्षेत्र में आयोजित अभियान में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी गुप्ता, स्वच्छता प्रभारी श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय एवं अन्य वार्डों के माननीय पार्षदगण ने श्रमदान कर सफाई कार्य किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अभियान से जुड़कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
नगर आयुक्त ने नगर निगम टीम के साथ दीवान जोगराज क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गणेश शोभायात्रा जुलूस मार्ग (केरुगंज–चारखम्मा–चौक–मंडी) की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
इन अभियानों में पार्षद पति पवन गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनूप त्रिवेदी, डी.एस. चौहान, लालू पूजारी, राकेश कुमार, विपिन सिंह यादव, राम बरन सिंह, संजय कुमार सहित कई सम्मानित नागरिक एवं नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments