रिपोर्ट:सुधीर सिंह कुम्भाणी, अमित गुप्ता ब्यूरो चीफ के साथ
सकरन (सीतापुर)।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत रविवार को सकरन थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र की देखरेख में कृष्णा शिक्षण संस्थान की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में ताइक्वांडो एसोसिएशन सीतापुर से प्रशिक्षक गौतम कुमार, गौरव कुमार और भूपेंद्र कुमार ने छात्राओं को पंचेस, ब्लॉक, ताइक्वांडो तकनीक और आत्मरक्षा से जुड़ी अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियाँ और महिलाएँ आत्मरक्षा के कौशल सीखकर निडर होकर अपने कार्य कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत अपने परिवार, विद्यालय अथवा पुलिस को अवगत कराएँ। साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में एसएसआई सतीश चन्द्र, एसआई रामनारायण द्विवेदी, महिला आरक्षी संगम जादौन, नेहा यादव, रश्मि, विद्यालय की प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय, अध्यापिका नीलम वर्मा, कोमल मिश्र, शशि यादव, प्रवक्ता कमलाकांत यादव, अध्यापक अमित कुमार समेत विद्यालय की छात्राएँ मौजूद रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments