दिनांक: 22 सितंबर 2025, शाहजहांपुर
महिलाओं की सामाजिक व रचनात्मक संस्था रिट्ज (RITZ) द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की महापौर अर्चना वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
संस्था की संस्थापक रितु बजाज और कार्यक्रम संयोजक मनु मिश्रा ने महापौर का बुके भेंट कर स्वागत किया तथा डांडिया के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
पारंपरिक परिधानों में सजे सदस्यों ने गरबा और डांडिया की लय पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
महापौर अर्चना वर्मा ने सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए और रिट्ज संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव समाज में सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीता चौधरी, शुभा शर्मा, सिल्की सलूजा और अनु भिजा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर टीना, कुशा, मनप्रीत, नीता, पल्लवी, शुभा, मधु, सिम्मी, शिल्पी, ज्योति, रिचा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments