शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025 – थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े एक पंजीकृत मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
एएसपी नगर ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments