लखनऊ, 11 सितम्बर 2025।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध रोकथाम अभियान के तहत जीआरपी शाहजहांपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री हृषिकेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा संख्या 25/2025, धारा 303(2)/317(2) BNS के वांछित आरोपी गौतम कुमार सक्सेना (उम्र 38 वर्ष, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, शक्ति दुग्ध डेयरी के निकट, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर) को रेलवे स्टेशन रोज़ा से दबोच लिया।
अभियुक्त रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल, पर्स, अटैची आदि चोरी करता था।
जीआरपी शाहजहांपुर की इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments