स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 19 सितम्बर 2025 –
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान “रोकथाम जुर्म-जरायम” के तहत थाना तिलहर पुलिस टीम ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपी व मुकदमे
-
मुश्लिम उर्फ असिम कसाई (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी अम्बेडकर पार्क, मोहल्ला बरिया गंज, थाना तिलहर –
- मुकदमा संख्या: 469/16
- अपराध संख्या: 641/15
- धाराएं: 324, 323, 504, 506 भादवि
- गिरफ्तारी स्थल: मोहल्ला बरिया गंज, समय 10:55 बजे।
-
धर्मपाल उर्फ जेवराम (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी ग्राम राईखेड़ा, थाना तिलहर –
- मुकदमा संख्या: 504/25
- धाराएं: 323 भादवि
- गिरफ्तारी स्थल: ग्राम राईखेड़ा, समय 08:58 बजे।
दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक: विकेश कुमार, राहुल कुमार
- हेड कांस्टेबल: नृपेंद्र कुमार
- कांस्टेबल: सन्नी तोमर, अमित कुमार
थाना तिलहर पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों को बल मिला है।
0 Comments