ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश
काकोरी। कोतवाली क्षेत्र के घूरघूरी तालाब चौकी अंतर्गत राजधानी ढाबा के पास स्थित श्री हरि हीरो एजेंसी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने एजेंसी के ऊपर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना है कि रातभर पुलिस मस्त रही और चोर अपने काम में व्यस्त। घटना के बाद व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments