आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना सदर बाजार एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने बाजारों, प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही, उन्होंने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
नगर क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर भी गश्त, चेकिंग और निगरानी लगातार जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments