ब्यूरो चीफ – तशरीफ़ अली, मेरठ
मेरठ — राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत डी.पी.आर.सी. पांचली खुर्द, मेरठ में “स्वयं की आय के स्रोत (O.S.R)” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम (T.O.T.) शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक (पंचायत) मेरठ मंडल के कुशल मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
यह कार्यक्रम जनपद पंचायत रिसर्च सेंटर, मेरठ में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले दिन राज्य प्रशिक्षक रामेश्वर दयाल और राज्य सलाहकार पुष्पेंद्र सिंह शाक्य ने प्रतिभागियों को शासन व्यवस्था की कार्यप्रणाली, ओ.एस.आर. की अवधारणा, कर स्रोत, चुनौतियां, राजस्व जीवन चक्र को सशक्त बनाने तथा ग्राम पंचायतों में स्वयं की आय सृजन के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ फैकल्टी मेरठ चरनजीत, वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी हापुड़ डॉ. दीपक सिंह सहित दर्जनों मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशिक्षकों को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और आत्मनिर्भर ग्राम विकास की दिशा में प्रशिक्षित करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments