शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 04.10.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तहसील तिलहर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु एवं तहसीलदार तिलहर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👉 अधिकारियों ने तहसील प्रांगण में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरता से संज्ञान लिया।
👉 संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
👉 अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को निराश होकर वापस न जाना पड़े तथा हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।
इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments