शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज दिनांक 04.10.2025 को थाना सिंधौली क्षेत्र में पैदल गश्त आयोजित की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सिंधौली पुलिस टीम के साथ संपन्न की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग बनाए रखें, जिससे त्योहारों के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनी रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments