शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 15 नवंबर 2025 को थाना रोजा पुलिस टीम ने पैतापुर मोड़ के पास सड़क किनारे से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मोहित पुत्र ब्रजकिशोर उर्फ पप्पू, निवासी मोहल्ला मठिया कॉलोनी, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 127 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं ₹250 नकद बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 606/2025 धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह उत्तराखंड से आने वाले ट्रक चालकों से सस्ता गांजा खरीदकर उसे स्थानीय स्तर पर अधिक दामों में बेचता था। उसने बताया कि उसे ट्रक चालकों की सही जानकारी नहीं होती थी, केवल व्यापारिक सौदे तक ही संपर्क रहता था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया, जिसमें उसके विरुद्ध चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य मामलों में कई मुकदमे पंजीकृत पाए गए।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना रोजा पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उ0नि0 राजकुमार गौतम, उ0नि0 सत्येन्द्रपाल सिंह, हे0का0 हरनाम सिंह, का0 कपिल एवं का0 विशाल अष्टवाल शामिल रहे।
थाना रोजा पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि जनपद पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments