ब्यूरो रिपोर्ट – कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ/काकोरी। थाना काकोरी क्षेत्र में रविवार रात रिंग रोड पर एक ट्रक की अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात लगभग 9:30 बजे सीतापुर से कानपुर की दिशा में जा रहे ट्रक संख्या UP32 VN 5178 के साथ हुआ।
टक्कर लगने से ट्रक चालक दीपू (उम्र 40 वर्ष), पुत्र मुलाई, निवासी ग्राम उमापुर, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
मौके पर थाना काकोरी प्रभारी सतीश सिंह राठौर, देवेंद्र लावनिया, जितेंद्र दीवान, तथा तालाब चौकी इंचार्ज छतरजीत सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments