शाहजहाँपुर, 20 नवंबर 2025।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज वीसी कक्ष में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ रैन बसेरों के संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
• अगले 2–3 दिनों में रैन बसेरों का संचालन हर हाल में शुरू कराया जाए।
• रैन बसेरों में साफ–सफाई, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएँ।
• रैन बसेरों का उद्घाटन संबंधित जनप्रतिनिधियों से करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बैनर लगाकर रैन बसेरों की लोकेशन स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें। साथ ही आमजन में इसके विस्तृत प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को रैन बसेरों की निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि रैन बसेरों के संचालन की फोटोग्राफ 2 दिनों के भीतर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्रेषित की जाए।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments