स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान शाहजहाँपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ, सुपरवाइजर्स और सम्बद्ध अतिरिक्त कार्मिकों के अवकाश पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे पुनरीक्षण कार्य में समयबद्धता को देखते हुए किसी भी बीएलओ, सुपरवाइजर या पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कार्मिक को जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी गई प्रतिलिपि में कहा गया है कि
चिकित्सा अवकाश केवल मेडिकल बोर्ड की संस्तुति और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही स्वीकृत किया जाएगा।
यह आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 22 नवम्बर 2025 को डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में जारी किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments