सुधीर सिंह कुम्भाणी, ब्यूरो रिपोर्ट — सीतापुर
सकरन (सीतापुर):
अतिक्रमित चकबंधों, मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी और सोशल ऑडिट कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर एपीओ सकरन के खिलाफ स्थानीय शासन खुलकर सामने आया है। अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ सुंदर लाल तिवारी और ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी ने एपीओ (मनरेगा) विकास श्रीवास्तव के खिलाफ डीसी मनरेगा को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा है।
शिकायत में कहा गया है कि एपीओ अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं कर रहे, कार्यालय में उपस्थित नहीं होते, जिससे ब्लॉक के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद भी अतिक्रमण हटाने व अन्य प्रशासनिक कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे सरकारी योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
आरोपों में यह भी शामिल है कि —
प्रधान संघ और ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि एपीओ कार्यालय से कई-कई दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं, जियो-टैग समय पर रिसीव नहीं करते और अन्य अनियमितताओं में भी संलिप्त पाए जा रहे हैं।
इन गंभीर आरोपों के मद्देनज़र डीसी मनरेगा से तत्काल प्रभाव से उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की ब है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments