शाहजहाँपुर, 17 नवम्बर 2025।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आज महिला थाना शाहजहाँपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने अपराध रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने CCTNS कक्ष, थाना परिसर, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, शस्त्रागार तथा मुकदमों में दाखिल वाहनों की स्थिति का भी विस्तृत निरीक्षण किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ने थाने में साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं कार्यालय व्यवस्था पर विशेष बल दिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के अंत में थाना स्टाफ को सतर्कता, अनुशासन एवं व्यवहारिक शालीनता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments