शाहजहांपुर, 13 नवम्बर।
जिला उद्यान अधिकारी कुमार पाठक ने बताया कि जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि किसानों में निःशुल्क पौध एवं बीज वितरण हेतु जनपद को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री प्राप्त हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के अंतर्गत स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की पौध, तथा औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों के लिए शाकभाजी कार्यक्रम में तोरई, टमाटर, संकर शिमला मिर्च एवं मसाला कार्यक्रम में संकर मसाला मिर्च के बीज उपलब्ध कराए गए हैं।
इच्छुक एवं पंजीकृत किसान किसी भी कार्य दिवस में यह पौध एवं बीज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, शाहजहांपुर अथवा राजकीय अलंकृत उद्यान (डीएम कंपाउंड, शाहजहांपुर) से प्राप्त कर सकते हैं।
🌱 “किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments