लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग की ओर से पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
यह गश्त डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई, जिसकी अगुवाई थाना सहादतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य ने की। इस दौरान थाना स्तर पर तैनात सभी चौकी इंचार्ज अपने-अपने दल के साथ मौजूद रहे।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाज़ार, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। साथ ही, आने-जाने वाले राहगीरों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।
डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में की जा रही इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत महसूस की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments