ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ। डीपीआरसी मेरठ में पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उपनिदेशक पंचायत मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में जनपद मेरठ के पंचायत सहायक तथा अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का गठन, बैठक का कोरम, ग्राम पंचायत की छह स्थायी समितियों के दायित्व, सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण (एलएसडीजी), पंचायत प्रगति सूचकांक, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, ग्राम सचिवालय के अंतर्गत सीएससी संचालन, सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम, केंद्रीय व राज्य वित्त, मातृभूमि योजना और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी प्रदान की।
साथ ही ई-ग्राम स्वराज, पंचायत कल्याण कोष, पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, ठोस एवं द्रव अपशिष्ट प्रबंधन, ODF प्लस पीएमएफएस, कंप्यूटर हार्डवेयर, एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट), ईमेल अकाउंट निर्माण तथा विभागीय वेबसाइट संचालन पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रुस्तम सिंह, प्रवीण कुमार, रेनू गौतम, निक्की सिंह, निशा, सुमन उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह शाक्य (राज्य सलाहकार, NIRD हैदराबाद) तथा Nekton कंपनी के जफर अली ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान डीपीआरसी मेरठ के वरिष्ठ फैकल्टी/सह-प्रबंधक चरन जीत भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments