शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी सहित तीन लोगों पर उसके पति की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा मदनापुर निवासी सुनील कुमार, पुत्र जयपाल, 17 नवंबर को शाम करीब 4 बजे अपने पड़ोसी अशोक पुत्र खमानी के साथ घर से निकले थे। पत्नी नीलम के अनुसार, सुनील ने घर से निकलते समय बताया था कि वह बरुआ पहना में सहरलग (सहलगा) का काम करने जा रहे हैं।
रात करीब 12 बजे अचानक मदनापुर पुलिस की ओर से सूचना मिली कि सुनील की मौत हो चुकी है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो सुनील का शव नगंरिया सीएचसी अस्पताल के बाहर पड़ा मिला, जिसके सिर से खून बह रहा था।
पत्नी नीलम का आरोप है कि घटना के समय मौजूद अशोक और उसके दो अज्ञात साथी मौके से फरार हो गए और परिवार को सूचना तक नहीं दी।
प्रार्थिनी नीलम ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर को प्रार्थना–पत्र देकर कहा है कि थाने में सूचना देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
नीलम ने आशंका व्यक्त की है कि उसके पति की हत्या की गई है, इसलिए वह बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने और पोस्टमार्टम पैनल द्वारा कराए जाने की मांग कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments