शाहजहाँपुर, 12 नवम्बर 2025।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आज ARTO, क्षेत्राधिकारी (CO) और TSI की संयुक्त टीम ने बरेली मोड़, कांट एवं शहर क्षेत्र में स्कूली वैन और ई-रिक्शों की सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान मानक के विपरीत पाए जाने पर एक स्कूली वैन और एक ई-रिक्शा को थाने भेजा गया, जबकि कई वाहनों के चालान काटे गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments