स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत आज दिनांक 13.11.2025 को थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों में संचालित स्कूल बसों, वैनों व ई-रिक्शाओं की सुरक्षा मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व एवं निर्देशन में, के अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन, अपर जिला अधिकारी राजस्व एवं वित्त अरविंद कुमार , यातायात प्रभारी शाहजहाँपुर तथा थाना प्रभारी सदर बाजार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जाँच के दौरान बरेली मोड़, कांट रोड व शहर क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई।
इस दौरान ARTO, CO, TSI की टीम भी मौजूद रही।
जाँच के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया —
जाँच में कई वाहन मानकों के विपरीत पाए गए, जिनमें से एक वैन व एक ई-रिक्शा को थाने भेजा गया, वहीं कई वाहनों के चालान काटे गए।
अधिकारियों द्वारा स्कूल प्रबंधन व चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।
“सुरक्षित परिवहन — हर बच्चे का अधिकार, हर चालक की जिम्मेदारी।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments