जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने—
का विस्तार से अवलोकन किया।
दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं की कमी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। स्टॉक कम होने पर तुरंत डिमांड भेजी जाए ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
उन्होंने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी की कार्यशीलता को भी परखा। साथ ही सीएचसी में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कराकर परिसर को एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल जनता की सेवा का केंद्र है।
स्वच्छता, अनुशासन और समय पालन पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चिकित्सक समय से उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक अवनीश कुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments