कटरा विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 अभियान के तहत ग्राम कसरक से कमलापुर मैरिज लॉन तक भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया। मार्च के बाद विशाल जनसभा का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी गोपाल अंजान, विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र तथा कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस उपस्थित रहे।
युवा माय भारत की टी-शर्ट व कैप पहनकर “भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद” के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर मार्च का स्वागत किया गया।
मार्च के दौरान सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार थे, जिन्होंने रियासतों के विलय में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। वहीं सांसद अरुण कुमार सागर ने उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा व विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी ओजस्वी वक्तव्य देकर युवाओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया, जिला गंगा समिति से डॉ. विनय सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, जिला प्रवासी वीर सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, राजीव गुर्जर, राहुल मिश्र, कृपाल सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, राजीव कश्यप सहित बड़ी संख्या में माय भारत युवा स्वयंसेवक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments