शाहजहाँपुर, 15 नवंबर 2025 —
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आज जिलेभर में #ऑपरेशन_तलाश के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, हाईवे मार्गों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली।
पुलिस कर्मियों ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
शाहजहाँपुर पुलिस का यह अभियान अपराध की रोकथाम एवं जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments