शाहजहाँपुर, 17 नवम्बर 2025।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहाँपुर में एनाटॉमी विभाग द्वारा कैडेवरिक ओथ सेरेमनी (Cadaveric Oath Ceremony) का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को देहदान की महत्ता और शव के प्रति सम्मान, संवेदना एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने की। उन्होंने छात्रों को देहदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि एक अच्छे चिकित्सक बनने के लिए संवेदनशीलता और मानवता की भावना सबसे आवश्यक है। चिकित्सा अधीक्षक डा. महेंद्र पाल एवं उप-प्राचार्य डा. नीरा गोयल ने भी समारोह में अपने विचार साझा किए।
समारोह का संचालन एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डा. अमित कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि कैडेवर (शव) ही छात्रों का पहला शिक्षक होता है, इसलिए शव के प्रति सम्मान और नैतिक व्यवहार अत्यंत आवश्यक है।
एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर डा. राहुल पालीवाल द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। छात्रों ने यह प्रण लिया कि—
कार्यक्रम में प्राचार्य डा. राजेश कुमार, उप-प्राचार्य डा. नीरा गोयल, डा. महेन्द्र पाल, विभागाध्यक्ष डा. अमित सक्सेना, प्रोफेसर डा. राहुल पालीवाल सहित कई संकाय सदस्य, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
समारोह का समापन डा. अंजली शरण द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments