शाहजहाँपुर, 13 नवम्बर 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 14 नवम्बर 2025 को सायं 05:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में संपन्न होगी।
इस बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) उपस्थित रहेंगे।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी —
1️⃣ गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति।
2️⃣ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन।
3️⃣ वर्ष 2003 एवं 2025 के मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति।
4️⃣ बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का ओरिएंटेशन।
5️⃣ प्रत्येक AERO अपने क्षेत्र के एक BLO को साथ लाएंगे, जिनके पास वर्ष 2003 एवं 2025 की मतदाता सूची होगी। बैठक में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
6️⃣ अन्य संबंधित बिंदु।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी अद्यतन सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित करें, ताकि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments