आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में किया गया। केंद्र में कुल 10 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 02 दम्पतियों का सफलतापूर्वक समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
• दम्पति की शादी लगभग 07 वर्ष पूर्व हुई थी।
• आवेदिका ने बताया कि उसके 02 बेटियाँ हैं तथा वह 07 माह की गर्भवती हैं और 06 माह से मायके में रह रही थीं।
• आवेदिका ने स्पष्ट किया कि वह पति के साथ रहना चाहती है, पर ससुराल में नहीं रहना चाहती।
• दोनों पक्षों को परामर्श केंद्र बुलाकर वार्ता कराई गई।
• विस्तृत परामर्श के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने को सहमत हुए तथा आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया।
• दम्पति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
• दम्पति की शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी।
• पारिवारिक बातों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।
• आवेदिका का कहना था कि वह पति के साथ रहना चाहती है और जहाँ पति रहेंगे वहीं निवास करेगी।
• दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर वार्ता कराई गई।
• परामर्श एवं समझाइश के बाद प्रथम व द्वितीय पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हुए।
• दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया तथा उन्हें सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर—
• महिला उप निरीक्षक मधु यादव (परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी)
• महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा
• महिला आरक्षी मोनिका
• महिला आरक्षी बबीता देवी
आदि मौजूद रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments