शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी का जनपद शाहजहाँपुर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री जी गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को शाहजहाँपुर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री दोपहर 3:30 बजे लखनऊ से सीतापुर मार्ग होते हुए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 6:00 बजे स्टाफ कार द्वारा शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर वे अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम, बिजलीपुरा में आयोजित “जनपद रत्न अलंकरण–2025” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे एवं रात्रि विश्राम 6, दीवान जोगराज स्थित आवास पर करेंगे। मंत्री जी का आगामी कार्यक्रम वहीं से निर्धारित किया जाएगा।
जनपद में मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments