स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस चौकी नगरिया मोड़ के पास देर शाम एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 5–6 लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को 112 की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।
घटना रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और राहत-बचाव कार्य संचालित करते हुए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी सुचारू कराई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments