शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या का विस्तारपूर्वक अवलोकन करते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments