शाहजहाँपुर | 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार)
आज दिनांक 04.12.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय द्वारा बालगृह (बालक), नवादा इंदेपुर, शाहजहाँपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
• निरीक्षण के दौरान बालगृह में कुल 44 बच्चे पाए गए, जिनमें 31 बालक एवं 13 शिशु शामिल थे।
• बालगृह अधीक्षक श्री रामविनय मौके पर उपस्थित मिले।
• सचिव द्वारा परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं देखभाल की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
• सभी बच्चे उपस्थित पाए गए एवं दोपहर के भोजन में साग, रोटी, चावल, अचार व सलाद परोसा गया था।
• जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा की उपस्थिति में
सचिव द्वारा बच्चों को ट्रैकसूट एवं चप्पलों का वितरण किया गया।
• बच्चों को चॉकलेट वितरित कर मुँह मीठा भी कराया गया।
सचिव महोदय ने परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई, बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो० अफजल भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments